छत्तीसगढ़ क्राइम :पीजी मेडिकल कालेज मे एडमीशन दिलाने के नाम से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता,आरोपी को असम से किया गया गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमित केशरवानी उम्र 28 वर्ष निवासी खरौद द्वारा थाना शिवरीनारायण में 22 नवम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी संजय दास उम्र 27 वर्ष निवासी कालाझार पोआ पटकीजुली थाना तामुलपुर बाक्सा असम द्वारा प्रार्थी को मेडिकल पीजी क्लास में एडमिशन दिलाने के नाम से 8,15,000 रूपये की धोखाधड़ी किया गया है। प्रार्थी द्वारा उक्त राशि को फोन पे, गूगल पे व इंटरनेट के माध्यम से आरोपी के खाते में पैसा जमा किया गया था।प्रार्थी द्वारा आरोपी से रकम वापस करने कहने पर 2,75,000 रुपये वापस किया गया।

 

आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 379/22 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

 

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी संजय दास उम्र 27 वर्ष को 28 नवम्बर को असम से गिरफ्तार किया गया।

 

आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, सउनि रामेश्वर यादव एवं प्र.आर. परमानंद धृतलहरे का सराहनीय योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!