रायपुर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का अंतर्कलह भी पंजाब की राह पर जाता हुआ नजर आ रहा है। सरकार के वरिष्ठ मंत्री और विधान सभा चुनाव 2018 में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रहे टीएस सिंह देव ने अपनी ही पार्टी के विधायक बुधवार सिंह मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के बयान पर असंतोष जताया है। मामले को लेकर विपक्ष के हंगामे के बीच उन्होंने सदन में कहा मैं भी इंसान हूँ,मेरे माता पिता के बारे में सब जानतेहैं।जब तक मेरी सरकार इस सम्बंध में स्पष्टीकरण नही देगी,मैं सदन में नही आयउँगा। टीएस सिंह देव के जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने इस पूरे मामले की जांच के बाद सदन की कार्रवाई आगए बढाने की मांग की है। मामले को लेकर विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन कर दिया है।




