Advertisements

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, दो सड़कों के निर्माण के लिए 20 करोड़ 48 लाख रुपए की मिली मंजूरी, क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार…….*

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में यातायात को सुगम और निर्बाध बनाने के लिए विभिन्न सड़क मार्गों के निर्माण कार्यों को निरंतर स्वीकृति मिलने के साथ ही निर्माण कार्य भी द्रुत गति से जारी है। इसी क्रम में दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए कुल 20 करोड़ 48 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें 5.05 किमी लंबी जशपुर मुख्य मार्ग से खुड़ियारानी–कांजिया पहाड़ी कोरवा बस्ती तक पहुंच मार्ग के निर्माण को मंजूरी दी गई है। पुल-पुलिया सहित इस सड़क का निर्माण 6 करोड़ 91 लाख 14 हजार रुपए में किया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण से पहाड़ी एवं जनजातीय बस्तियों की मुख्य बाजार तथा प्रशासनिक केंद्रों तक पहुंच आसान होगी।
इसी प्रकार 17.60 किमी लंबी जशपुर–सन्ना मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य की स्वीकृति भी प्रदान की गई है, जिसके लिए 13 करोड़ 56 लाख 88 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं। इस मार्ग के उन्नयन से आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी और यातायात अधिक सुरक्षित व निर्बाध होगा।

*यातायात होगा सुगम, स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थाओं पर पहुंच होगी आसान*

बेहतर अधोसंरचना अर्थव्यवस्था का मूल आधार माना जाता है। सड़क, पुल पुलिया के निर्माण से बिना कीसी बाधा के दूरस्थ क्षेत्र मुख्य मार्गों एवं शहरों से जुड़ेगें। शासकीय योजनाओं की पहुंच आसान होने के साथ ही आर्थिक गतिविधियां भी तेज हो जाएगी, गावों की उपज शहरों तक आसानी से पहुंच सकेगी। लोगों की आमदनी के इजाफा होने के साथ ही उनके जीवनस्तर ने भी सुधार होगा। नदियाँ, नाले, पहाड़ और पठार से घिरे जशपुर में सड़कों और पुलों के निर्माण दुरूह कार्य भी है। लेकिन दृढ़ संकल्प के साथ इन निर्माण कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। ताकि आवाजाही की दिक्कतें दूर हो और किसान, विद्यार्थी, ग्रामीणजन व्यापारी सभी को सुविधा मिले। स्वास्थ्य सुविधाएं की आसानी से दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंच सके।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights