Advertisements

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 110.47 करोड़ रूपए लागत के 46 विकासकार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन* *3.34 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 9 विकासकार्यों का किया लोकार्पण*

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

*107.13 करोड़ रुपए लागत के 37 विकासकार्यों का किया भूमिपूजन*

जशपुरनगर 15 जनवरी 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखंड बगीचा के हाई स्कूल में मैदान में आयोजित उज्जवला महोत्सव कार्यक्रम में 110.47 करोड़ रूपए लागत के 46 विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 3 करोड़ 34 लाख 22 हजार रूपए की लागत से निर्मित 9 विकासकार्यों का लोकार्पण और 107 करोड़ 13 लाख 29 हजार रुपए लागत के 37 विकासकार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत एवं श्रीमती गोमती साय, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवती, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रभात सिदाम जिला पंचायत सदस्य श्री गेंद बिहारी सिंह, आईजी श्री दीपक कुमार झा,कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, कृष्ण कुमार राय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने 107 करोड़ 13 लाख 29 हजार रुपए लागत के जिन 37 विकासकार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें प्रमुख रूप से 18.37 करोड़ रुपए लागत के ग्राम पोड़ीखुर्द से ग्राम सुलेशा के बीच दनगरी घाट लं. 13. 60 किमी. का निर्माण कार्य, 20.53 करोड़ रुपए लागत के पंडरापाठ तहसील सन्ना में प्रस्तावित आर्चरी अकादमी परिसर का निर्माण एवं विकास कार्य, 7.35 करोड़ रुपए लागत के जशपुर-सन्ना मार्ग पर घेरडेवा नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग का निर्माण कार्य, 4.87 करोड़ रुपए लागत के केरापाठ से गायबुढ़ा पहुंच मार्ग लं. 4.86 किमी. पुल, पुलिया सहित निर्माण कार्य, 2.96 करोड़ रुपए लागत के कामारिमा से बगीचा में स्थित सुखा नाला में वृहद पुल निर्माण कार्य, 3.04 करोड़ रुपए लागत के जबला से नवापारा में स्थित सुखा नाला में वृहद पुल निर्माण कार्य, 3.03 करोड़ रुपए लागत के ढोढ़रअम्बा कदमटोली से डुहडुहकोना में स्थित नाला में वृहद पुल निर्माण कार्य, 2.51 करोड़ रुपए लागत के घुघरी से भगवान ढोढहा में स्थित नाला में वृहद पुल निर्माण और 3.86 करोड़ रुपए लागत के बगीचा बतौली मार्ग, उपरपारा से कोरवाटोली में स्थित सुखा नाला में वृहद पुल निर्माण कार्य शामिल है। इसी तरह मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ 34 लाख 22 हजार रूपए की लागत से निर्मित जिन 9 विकासकार्यों का लोकार्पण किया उनमें प्रमुख रूप से 24.70 लाख रुपए की लागत से सोनक्यारी में निर्मित महतारी सदन शामिल है।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!