मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 15 जनवरी को रहेगें बगीचा प्रवास पर* *मेगा हेल्थ कैंप स्वास्थ्य जांच शिविर और नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा का भी करेंगे शुभारंभ*

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

*जशपुरनगर 14 जनवरी 2025/* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 15 जनवरी को बगीचा विकासखण्ड में मेगा हेल्थ कैंप स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ करेंगे। जिसमें राज्य के सुपरस्पेशलिस्ट चिकित्सक अपनी सेवाएं देगें। इनमें न्यूरो विभाग के डॉ. शिब कुमार पढ़ी, गैस्ट्रो के डॉ. गौरवी त्रिपाठी, ऑर्थाे डॉ. लोकेश महिंद्रा, और स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. भारती सोय, इएनटी डॉ. आशीष, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अर्नब, नेफ्रो डॉ रजश्री बनर्जी, प्लाटिक सर्जन डॉ. ए.एफ. दानिश शिविर में उपलब्ध रहेगें। स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न बीमारियों का स्वास्थ्य जांच भी किया जाएगा विभिन्न प्रकार के टेस्ट भी किए जाएंगे और गंभीर मरीजों को सुविधा युक्त उच्च अस्पताल में रेफर भी किया जाएगा ताकि मरीजों अच्छी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकें।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में 2 करोड़ 43 लाख 72 हजार की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ भी करेंगे।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!