रायपुर, । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को भुवनेश्वर स्थित लोक भवन में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
भेंट के दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा से जुड़े विभिन्न विषयों सहित मौजूदा परिस्थितियों पर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल डॉ. कंभमपति से सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई।





