Advertisements

Children’s day : बाल दिवस पर मुंगेली पुलिस ने बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत चाईल्ड लाईन से दोस्ती अभियान की शुरुआत, कलेक्टर और एसपी ने कुछ इस अंदाज में बच्चों को किया प्रेरित,वीडियो में देखे,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

बाल दिवस के अवसर पर जिला पुलिस मुंगेली द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया बाल सुरक्षा सप्ताह’’ चाईल्ड लाईन से दोस्ती अभियान का शुभारंभ।

बच्चों का संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बालकों, अभिभावकों, नागरिकों को जागरूक करने के उद्येश्य से किया जा रहा है कार्यक्रम का आयोजन।

जिले में स्कूलों/कॉलेजों/शैक्षणिक संस्थानों/सार्वजनिक क्षेत्रों में जिला पुलिस मुंगेली द्वारा 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक किया जायेगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

मुंगेली : इंसाफ की डगर पर बच्चों दिखाओ चल के यह देश है तुम्हारा नेता तुम्हीं हो कल के कुछ इन्हीं पंक्तियों के साथ कलेक्टर मुंगेली के द्वारा बच्चों का हौसला अफजाई किया गया पुलिस अधीक्षक ने भी अपने उद्बोधन में बच्चों को बाल सुरक्षा सप्ताह के संबंध में विस्तार से जानकारी दी दरअसल मुंगेली पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर चाइल्डलाइन से दोस्ती अभियान की शुरुआत सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल भवन में की गई इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे,

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा बच्चों का संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बालकों, अभिभावकों, नागरिकों को जागरूक करने के उद्येश्य से 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक बाल सुरक्षा सप्ताह का संचालन करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिसके तहत जिला पुलिस बल मुंगेली द्वारा बच्चों का संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बालकों, अभिभावकों, नागरिकों को जागरूक करने के उद्येश्य से बाल सुरक्षा सप्ताह’’ चाईल्ड लाईन से दोस्ती अभियान का शुभारंभ 14 नवम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल भवन मुंगेली में किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बाल सुरक्षा सप्ताह पर डाल प्रकाश

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह द्वारा बाल दिवस की बच्चो को बधाई देते हुए , बाल सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम आयोजन का उद्देश्य एवम इस दौरान प्रतिदिवस आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला गया। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह द्वारा पुलिस का भय दूर कर पुलिस और बच्चो के बीच दोस्ती हेतु थाना भ्रमण ,पुलिस द्वारा किए जाने वाले कार्य को समझना ,विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम ,खेलकूद ,निबंध रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन ,बच्चो को उनके अधिकारों,गुड टच-बैड टच, की जानकारी ,बाल सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा चाइल्ड लाइन के साथ विभिन्न स्कूलों ,सार्वजनिक स्थानों,छात्रावासो में आयोजित किए जाने के संबंध में बताया गया ।

जनप्रतिनिधियों ने की मुंगेली पुलिस की सराहना

इसके पश्चात् कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित छ.ग. राज्य, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने बच्चों को उनके अधिकारों, उनके कानूनों को जानने, एवं अच्छा पढ़ाई कर आगे बढ़ने हेतु बच्चों को प्रेरित किया गया। थानेश्वर साहू द्वारा जिला पुलिस मुंगेली द्वारा बच्चों/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए बाल सुरक्षा सप्ताह के इस आयोजन की प्रशंसा की।

 

कलेक्टर ने गाया गीत किया बच्चों को प्रेरित

जिला कलेक्टर शराहुल देव द्वारा बच्चो को खेलकूद करने और साथ ही पढ़ाई में सामंजस्य बनाने के गुर बताते हुए ,”इंसाफ की डगर पर बच्चो दिखाओ चलके “गीत गाकर सभी बच्चो को प्रेरित किया। नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी ने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को बधाई दी एवं अच्छा कार्य करने के लिये बच्चों को प्रेरित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी चन्द्राकर ने बच्चों को आगे आकर काम करने, बिना डरे पढ़ाई करने एवं कोई समस्या आने पर तत्काल सूचित करने हेतु बालिकाओं को प्रोत्साहित किया । इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी भी मंचस्थ रहकर बच्चो को बाल दिवस की शुभकामनाए दी।

 

इन बच्चों को किया गया पुरूस्कृत 

कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में आये बच्चों, अंतरराष्ट्रीय ,नेशनल एवम राज्यस्तीय खेलकूद एवम शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में सिलम्बम खेल में स्वर्ण पदक विजेता 13 बच्चों, रजत पदक विजेता 12 बच्चों एवं कांस्य पदक विजेता 01 बच्चों तथा मलखम्ब खेल में रजत पदक विजेता 06 बच्चों तथा अन्य खेलों में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले बच्चों को पुरूस्कृत किया गया। इसके साथ ही बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिये प्रातः रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरूस्कृत किया गया।

बाल सुरक्षा सप्ताह 14 से 20 नवम्बर तक 

जिले में बाल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन दिनांक 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक किया जायेगा। जिसमें निम्नानुसार कार्यक्रमआयोजित किया जायेगा। आज दिनांक 14.11.2022 को बाल सुरक्षा सप्ताह काऔपचारिक शुभारंभ किया गया है। दिनांक 15 नवम्बर 2022 को स्कूलों/कॉलेजों/अन्य शैक्षणिक संस्थानों में गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, साईबर सुरक्षा, जेजे एक्ट, मानव तस्करी, नशा के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दिया जायेगा। दिनांक 16 नवम्बर 2022 को सार्वजनिक क्षेत्रों जैसे रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मॉल, पार्क आदि में गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, साईबर सुरक्षा, जेजे एक्ट, मानव तस्करी, नशा के दुष्प्रभाव, बाल विवाह, बाल श्रम, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी दिया जायेगा। दिनांक 17 नवम्बर 2022 को स्कूल/कॉलेजों के बच्चों को पुलिस के प्रति भय कम करने के उद्येश्य से पुलिस थाना/चौकी का भ्रमण कराते हुए पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी जायेगी। दिनांक 18 नवम्बर 2022 को विभिन्न प्रकार के बाल देखरेख संस्थान जैसे बालगृह, बाल सम्प्रेक्षण गृह, विशेष गृह, खुला आश्रय गृह में बच्चों को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट के प्रावधान, मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, स्वास्थ्य, स्वच्छता, नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जायेगी। दिनांक 19 नवम्बर 2022 को छात्रावास/हॉस्टल आदि में गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट के प्रावधान, मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, स्वास्थ्य, स्वच्छता, नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जायेगी। बाल सुरक्षा सप्ताह का समापन 20 नवम्बर को किया जायेगा जिसमें बच्चों के लिये खेलकूद, निबंध, कविता, रंगोली एवं सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा।

कार्यक्रम में मौजूद रहे अधिकारी कर्मचारी

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय,आस्था समिति के अध्यक्ष दौलत राम कश्यप ,बाल संरक्षण इकाई के सदस्य, उप पुलिस अधीक्षक लोरमी माधुरी धिरही, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय साधना सिंह, चाइल्ड लाइन समन्वयक उमाशंकर ,एवम चाइल्ड लाइन के सभी सदस्य , थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गौरव पाण्डेय,थाना प्रभारी जरहागाव भूपेंद्र चंद्रा , उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मिश्रा ,सहायक उनिरीक्षक अ रवि रॉबिनसन एवम अन्य अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!