Advertisements

अमृतसर में भूकंप से कांपी फिर धरती।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

अमृतसर में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पंजाब में अमृतसर के 145 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में तड़के 3 बजकर 42 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार यह भूकंप जमीन के नीचे 120 किलोमीटर की गहराई में आया.

गौरतलब है कि उत्तर भारत में बीचे कुछ दिनों में कई बार धरती हिली है. पिछले सप्ताह दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले हफ्ते दो अलग-अलग घटनाओं में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

पहला भूकंप 9 नवंबर को नेपाल में भूकंप के बाद आया था और इसका केंद्र नेपाल में रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता का था. नेपाल में फिर से 5.4 तीव्रता का भूकंप आने के बाद 12 नवंबर को भी तेज झटके महसूस किए गए थे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!