जशपुरनगर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार,कालेज रोड निवासी प्रेम प्रकाश शर्मा की माता श्रीमती सीता देवी शर्मा का 90 वर्ष की आयु में रविवार देर रात इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में निधन हो गया। तीन दिन पूर्व ही उन्हें बुखार आने के बाद,किडनी में संक्रमण होने पर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। रक्त में यूरिया की मात्रा बढ़ने के बाद,शनिवार को डायलिसिस किया गया था। लेकिन,उनकी स्थिति नहीं सुधर पाई। सोमवार को उनके निवास से दोपहर तकरीबन 11 बजे अंतिम यात्रा निकाली गई और बांकी नदी के तट पर स्थित मुक्तिधाम में प्रेम प्रकाश शर्मा ने मुखाग्नि दिया। दिवंगत श्रीमती सीता देवी शर्मा की अंतिम यात्रा में एसपी विजय अग्रवाल,एसडीओपी आरएस परिहार सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। प्रेस क्लब जशपुर के पदाधिकारी व सदस्यों ने श्रीमती सीता देवी शर्मा के निधन पर शोक करते हुए,आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।




