सीएम भूपेश बघेल ने कहा- गलती से भी भाजपा की सरकार नहीं बनेगी।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: इस साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा गलती से भी नहीं आएगी। भाजपा के कार्यकर्ता ही भाजपा को नहीं जीतने देंगे।

 

 

दरअसल आज मुख्यमंत्री भूपेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, भाजपा के कार्यकर्ता भी जानते हैं कि भाजपा की गलती से भी सरकार बन गई तो प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी नहीं होगी। उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 9000 रुपए प्रति एकड़ राशि नहीं मिलेगी।

 

गोधन न्याय योजना बंद हो जाएगी। यह सब वे जान रहे हैं, इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता ही गलती से भी भाजपा को नहीं जीतने देंगे।

 

 

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!