Advertisements

CG CRIME :  चोरी की मोटर साईकल बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,मोटरसाइकिल भी जप्त,लोरमी पुलिस की कार्यवाही,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

मुंगेली द प्राइम न्यूज़ : मुंगेली जिले की लोरमी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने की फिराक में लगे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05/03/2023 को थाना लोरमी को मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बाजार पारा लोरमी में दो अज्ञात व्यक्ति एक मोटरसाइकिल सीडी 110 होंडा बाइक को बेचने के लिए घूम रहे हैं कि सूचना पर तत्काल लोरमी पुलिस द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर आरोपी बालकदास मानिकपुरी एवं लालमनी साहू को गिरफ्तार किया एवं सघन पूछताछ करने पर उक्त मोटरसाइकिल को मुंगेली के ग्राम सूरदा से चोरी कर लोरमी बेचने के लिए लाना बताया गया। जिस पर थाना लोरमी में इस्तगासा क्रमांक 02/ 23 41(1-4) जाफौ, 379, 34 भादवी के तहत कार्रवाई करते हुए दोनो आरोपियों बालकदास मानिकपुरी एवं लालमनी साहू न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

मुंगेली पुलिस की अभिनव पहल : पुलिस व पब्लिक के बीच विश्वास की डोर मजबूत करने चला रही विशेष ‘उड़ान ‘‘सार्म्थ्य का हौसले का’’ अभियान, अभिव्यक्ति एप, गुड-टच, बैड-टच, साईबर, यातायात एवं महिला संबंधी अपराधों के प्रति कर रही जागरूक,,पढ़िए,,,,

सम्पूर्ण कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक निर्मल घोष, पीएस ठाकुर, प्रधान आरक्षक जगदीश कोशले, आरक्षक जितेंद्र ठाकुर, बलदेव सिंह राजपूत, दीपक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!