Advertisements

मुंगेली पुलिस की अभिनव पहल : पुलिस व पब्लिक के बीच विश्वास की डोर मजबूत करने चला रही विशेष ‘उड़ान ‘‘सार्म्थ्य का हौसले का’’ अभियान, अभिव्यक्ति एप, गुड-टच, बैड-टच, साईबर, यातायात एवं महिला संबंधी अपराधों के प्रति कर रही जागरूक,,पढ़िए,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा सार्वजनिक स्थानों, साप्ताहिक बाजारों में चलाया जा रहा है उड़ान ‘‘सार्म्थ्य का हौसले का’’ जागरूकता अभियान।

जिला पुलिस मुंगेली के साथ चाईल्ड लाईन एवं जिला बाल सरंक्षण इकाई मुंगेली के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया जागरूक। उड़ान रथ, बैनर-पोस्टर के माध्यम से किया गया प्रचार-प्रसार।

◾ जागरूकता अभियान में अभिव्यक्ति एप, गुड-टच, बैड-टच, साईबर, यातायात एवं महिला संबंधी अपराधों की दी गई जानकारी एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010, चाईल्ड लाईन नं 1098, साईबर हेल्पलाईन नंबर 1930, का किया प्रचार-प्रसार, साथ ही बच्चों को उनके कानूनों एवं अधिकारों की दी गई जानकारी।

सामाजिक बुराईयों जैसे शराब, जुआ-सट्टा के दुष्परिणामों को बताते हुए किया जा रहा है, जागरूक।

 

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा बाल सुरक्षा एवं विकास तथा अभिव्यक्ति के विभिन्न आयामों को शामिल कर *उड़ान, ‘‘सामर्थ्य का हौसले का’’ अभियान* की शुरूआत की गई है। *उड़ान अभियान* के अंतर्गत अभिव्यक्ति एप, हमर-बेटी. हमर-मान, टोल फ्री नम्बर, गुड-टच. बैड-टच बालक-बालिका अपराध संबंधी जानकारी एवं कानूनी अधिकार सोशल अवेयरनेस, यातायात जागरूकता, थानों का भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी, आत्मरक्षा के गुर, गुम बालक-बालिका की दस्तयाबी, ग्रामों में चलित थाना आदि के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला पुलिस मुंगेली एवं चाईल्ड लाईन इंडिया फाउण्डेशन के द्वारा संयुक्त रूप से उड़ान ‘‘सामर्थ्य का, हौसले का अभियान के तहत ग्राम दशरंगपुर के साप्ताहिक बाजर एवं ग्राम कोदवाबानी के साप्ताहिक बाजार में उड़ान रथ एवं बैनर-पोस्टर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साधना सिंह द्वारा अभिव्यक्ति एप, साथ ही गुड-टच, बैड-टच, यातायात साईबर एवं महिला संबंधी अपराधो की जानकारी के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा हेतु हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010 के संबंध में भी जानकारी दी गई। प्रधान आरक्षक पवनदास अनंत ने अभियान में नशा के दुष्परिणामों को बताते हुए नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया।

चाईल्ड लाईन के केन्द्र समन्वयक श्री उमाशंकर कश्यप ने बच्चों को बताया कि चाईल्ड लाईन 24 घंटे आउटरीच फोन सेवा है। उन बच्चों जिन्हें देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यक्ता है, कोई बच्चा किसी भी प्रकार से शोषित हो रहा है अथवा अनाथ गुमशुदा, लावारिश बच्चों, बालश्रम, बाल विवाह की स्थिति में चाईल्ड लाईन नम्बर 1098 पर सम्पर्क करने हेतु जानकारी दी गई, साथ ही किशोर न्याय (बालकों का देखरेख संरक्षण) अधिनियम 2015 बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के बारे में भी जानकारी दी गई। ग्राम कोदवाबानी के लोगों ने जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने हेतु शपथ भी लिये।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights