Advertisements

CM in Jashpur : मुख्यमंत्री ने किसान गौरीशंकर के घर किया दोपहर का भोजन, आमझोरा, कुल्थी दाल,बैंग भाजी और चरोटा गुड़ा का लिया स्वाद

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

The prime news

Jashpur the prime news : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट मुलाकात के प्रदेशब्यापी कार्यक्रम के दौरान जशपुर जिले के पत्थलगांव विकाशखण्ड के ग्राम बागबहार में किसान गौरीशंकर यादव के घर दोपहर का भोजन किया। भोजन में उन्हें अंचल के प्रसिद्ध आम झोरा चटनी, बैंग भाजी,कुल्थी की दाल, कोयनार भाजी, चरोटा गुड़ा, मुनगा भाजी,तिल और मखना बड़ी परोसा गया। जिसे मुख्यमंत्री बघेल ने आत्मीयता के साथ खाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि यहां भाई गौरीशंकर के घर खाना खाकर आनन्द आया। शुद्ध देशी और छत्तीसगढ़ खाना का यह स्वाद जिंदगी भर याद रहेगा।
62 वर्षीय किसान गौरीशंकर यादव मुख्यमंत्री के साथ खाना खाकर बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि यह मेरे किसी सपने के सच होने के समान है। मैंने उम्मीद नही की थी कि प्रदेश के मुखिया मेरे घर आकर साथ मे खाना खाएंगे।

 

CM in Jashpur : 10वीं की टापर ने कहा बनना चाहती हूं IAS अधिकारी मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे बगल में तुम्हारी जगह होगी

 

आमझोरा इस अंचल का प्रमुख सब्जी है।इसे विवाह और अन्य सामाजिक, पारिवारिक कार्यक्रम में परोसा जाता है।इसें जीरा,मीठा नीम और हल्के मसाले का प्रयोग कर पके हुए आम का बनाया जाता है।वहीं बैंग भाजी शरीर को ठंडकता प्रदान करता है। चरोटा भाजी के चटनी को मुख्यमंत्री ने खूब पसंद किया। भोजन के दौरान प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल, विधायक रामपुकार सिंह भी मौजूद थे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!