Advertisements

CM विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के विकास लिए खोला पिटारा, जिले के 4 सड़कों के निर्माण के लिए करोड़ों की मिली सौगात…..*

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुरनगर। जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक और बड़ी पहल करते हुए 4 प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए कुल 12 करोड़ 69 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से आवागमन सुविधाजनक होगा, ग्रामीण–शहरी संपर्क मजबूत होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस सौगात पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।स्वीकृत सड़कों में जिले के कंडोरा से आराकोना पहुंच मार्ग 3 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 3 करोड़ 86 लाख रुपए की मंजूरी, माडो से ढेंगनी पहुंच मार्ग 3 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 3 करोड़ 77 लाख रुपए की मंजूरी, चराईडांड के मलेरिया बस्ती से एनएच–43 तक 1.90 किलोमीटर सड़क के लिए 2 करोड़ 20 लाख रुपए की स्वीकृति एवं बेहराखार अटल चौक से कुरूमढ़ोड़ा तक 2.86 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 76 लाख रुपए की मंजूरी मिली है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में जिले को सड़क निर्माण के लिए लगभग 1 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी है। इससे न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूती मिली है, बल्कि ग्रामीण अंचलों की तस्वीर भी तेजी से बदल रही है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय को विकासोन्मुखी और जनहितकारी कदम बताते हुए लोगों में उत्साह का माहौल है।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!