कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में जानी लोगों की समस्याएं*

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में जानी लोगों की समस्याएं*

*आवेदनों के समयबद्ध निराकरण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश*

*जशपुर, 29 सितंबर 2025/* कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को जाना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर प्राप्त हो। जनदर्शन में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व के मामले, साफ- सफाई, अधोसंरचना निर्माण, अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने सहित विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन शामिल थे।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!