Advertisements

दुर्ग में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से जुड़े तार – अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

दुर्ग, जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान “ऑपरेशन विश्वास” लगातार असर दिखा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देश पर थाना मोहन नगर पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक और नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही अब तक कुल 20 आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ चुके हैं।

संगठित गिरोह पर पुलिस का शिकंजा

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आयुष बंशल, निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जांच में सामने आया है कि यह गिरोह संगठित तरीके से पंजाब से चिट्टा (हेरोइन) मंगाकर दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में सप्लाई करता था। आरोपी आपस में लगातार व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क रखते थे और लेन-देन की रकम नकद व ऑनलाइन माध्यमों से किया जाता था। इस तरह एक पूरी सप्लाई चैनल बनाकर बड़े स्तर पर नशे का अवैध कारोबार किया जा रहा था।

पहले से 19 आरोपी जेल में

थाना मोहन नगर के अपराध क्रमांक 460/2025 धारा 21(ख), 27(क), 27 एनडीपीएस एक्ट एवं 111(2)(ख) बीएनएस 2023 के तहत अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ताजा कार्रवाई में 20वां आरोपी भी पकड़ा गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विवेचना क्रम में जिन भी व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आएगी, उन्हें भी चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जिले में चल रहे इस अभियान का मकसद युवाओं को नशे के जाल से बचाना और तस्करों की जड़ को खत्म करना है।

इस संयुक्त कार्रवाई में थाना मोहन नगर पुलिस और एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!