कॉलेज में 17 लोगों की नियुक्ति को लेकर विवाद।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

सीहोर: सीएम शिवराज के गृह जिले के आष्टा में शहीद भगत सिंह स्नातक महाविद्यालय में जन भागीदारी समिति द्वारा की गई नियुक्तियों को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। आरोप है कि समिति के सदस्यों और कॉलेज प्रबंधन द्वारा पुराने लोगों को हटाकर अपने चहेतों को लेनदेन कर भर्ती कर लिया है।

 

सीहोर की तहसील आष्टा के शहीद भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय में विगत दिनों जन भागीदारी समिति से 17 लोगों की अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की गई है। लेकिन इन नियुक्तियों को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि नियुक्तियां अवैध रूप से की है। कुछ लोग पहले से पदस्थ थे, जिनको हटाकर नए लोगों लेन देन करके नियुक्त किया गया है।जिन लोगों को हटाया गया है उनका कहना है कि हम लंबे समय से पदस्थ थे। पुराने लोगों को हटाकर नए लोगों को भर्ती किया गया है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!