Advertisements

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश का हुआ तत्काल पालन ।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

भारमुक्त किए गए तहसीलदार मगरलोड।

 

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सिहावा रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान मगरलोड तहसीलदार

विवेक गोहिया के विरुद्ध मिली शिकायतों के आधार पर उन्हें हटाने के निर्देश दिए। इस पर प्रभारी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका महोबिया ने बताया कि गोहिया को पहले ही हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल पालन करते हुए तहसीलदार विवेक गोहिया को तत्काल प्रभाव से मगरलोड से भारमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर तहसीलदार भखारा हनुमंत सिंह श्याम को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्होंने आज कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!