रायपुर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। पड़ोसी राज्य ओडिसा में कोरोना संक्रमण की स्थिति एक बार गम्भीर होती दिखाई दे रही है। स्थिति को काबू में करने के लिए ट्विन सिटी कटक और भुवनेश्वर में पुलिस प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। नाइट कर्फ्यू का समय रात 8 से सुबह 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशासन को यह कदम कोरोना संक्रमण के नए मामलों में हुई वृद्धि के बाद उठाना पड़ा है। आकड़ो के मुताबिक शनिवार को ओडिसा में कोरोना के 526 नए केस दर्ज किए गए। इनमें खुर्दा जिले में 233 मामले दर्ज किए गए है। आने वाले समय मे त्योहारों को देखते हुए संक्रमण को बेकाबू होने से रोकने के लिए प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। ओडिसा के स्वास्थ्य निदेशक विजय कुमार महापात्रा ने भी राज्य में प्रतिदिन औसतन 2 से 3 सौ के बीच संक्रमित मरीजो के पाए जाने पर चिंता जाहिर की है। ओडिसा में संक्रमण की जद में बच्चे भी आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक जिन संक्रमितों की पहचान की गई है उनमें 18 साल से कम उम्र के 68 बच्चे भी शामिल है। जानकारी के लिए बता दें को ओडिसा की अन्तर्राज्यी सीमा जशपुर जिले से लगी हुई है। जिले के फरसाबहार,दुलदुला और कुनकुरी ब्लाक का इस राज्य से सबसे अधिक सम्पर्क रहता है।




