Advertisements

CRIEM CG : जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा गांजा तस्करों के विरूद्ध चलाया गया विशेष अभियान,अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने वालों पर की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही, 8 आरोपी गिरफ्तार,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जांजगीर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों को कार्यवाही हेतु मानिटरिंग करने के कड़े निर्देश दिये गये थे,जिसपर कार्यवाही करते हुए 30 सितम्बर को अवैध गांजा बिक्री करने वालों पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गई, कार्यवाही के दौरान जिले में कुल 8 प्रकरणों में 11.98 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया बरामद, विशेष अभियान के तहत् थाना अकलतरा 2, थाना बिर्रा में 1, थाना जांजगीर 1, थाना नवागढ़ 1, थाना बलौदा 1, शिवरीनारायण 1 एवं सारागांव 1 कुल 08 प्रकरणों में कार्यवाही* की गई।

Combing patrol : अपराध पर नकेल कसने पुलिस कप्तान दलबल के साथ फिर निकले कांबिंग गस्त पर, मुंगेली के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में की गई रात्रि पेट्रोलिंग, 300 से अधिक वाहनों की जाँच,हुई कार्यवाही,,,,,

 

जिले में पुलिस अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने वालों पर निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। जिसमे थाना बिर्रा 133/2022 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट मनीराम कश्यप उम्र 45 वर्ष निवासी सेमरिया 2 किलो 400 ग्राम
02 थाना जांजगीर 690/22 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट जोधराम राठौर उम्र 48 वर्ष निवासी केरा रोड जांजगीर 2 किलो 200 ग्राम
03 थाना नवागढ़ 293/22 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट भुनेश्वर कश्यप उम निवासी नवागढ़ 1 किलो 400 ग्राम
04 थाना अकलतरा 450/22, 451/22 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट गिरधारी लाल डहरिया निवासी अमरताल 1 किलो 300 ग्राम
05. मोहम्मद सफीर निवासी अकलतरा 1 किलो 700 ग्राम
06 थाना शिवरीनारायण 307/22 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट पूरन कश्यप उम्र 38 वर्ष निवासी सलखन 220 ग्राम
07 थाना बलौदा 395/22 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट रामरतन विंद उम्र 34 वर्ष निवासी रामपुर थाना बलौदा 2 किलो 560 ग्राम
08 थाना सारागांव 156/2022 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट भास्कर राठौर उम्र 52 वर्ष निवासी सारागांव 200 ग्राम

Combing patrol : अपराध पर नकेल कसने पुलिस कप्तान दलबल के साथ फिर निकले कांबिंग गस्त पर, मुंगेली के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में की गई रात्रि पेट्रोलिंग, 300 से अधिक वाहनों की जाँच,हुई कार्यवाही,,,,,

 

अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वालों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों को मानिटरिंग कर अपने-अपने अनुविभाग के थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किये थे।

जिस पर थाना बिर्रा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेमरिया निवासी मनीराम कश्यप अपनी मोटर सायकल में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ग्राम सेमरिया से बनडबरा की ओर जाने की सूचना प्राप्त होने पर बिर्रा पुलिस तत्काल ग्राम बनडभरा के बीच अमरैया जुहली नाला के पास मेन रोड में घेराबंदी किये जहॉ मोटर सायकल में आता हुया एक व्यक्ति मिले जिसका नाम पूछने पर अपना नाम मनीराम कश्यप बताया गया जिसकी गाड़ी की तलाशी लेने पर मोटर सायकल के डिक्की में (बैग) में प्लास्टिक थैला में रखे गांजा को बरामद कर उक्त गांजा को गवाहो के समक्ष तौल कराने पर गांजा का वजन 2 किलो 400 ग्राम होना पाया गया जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना बिर्रा में अपराध क्र 133/2022 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबध्द किया गया।

दिनांक 30.09.22 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि केरा रोड निवासी जोधराम राठौर अपने घर में बिक्री करने हेतु अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है जिसकी सूचना प्राप्त होने पर जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहॉ आरोपी के कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना बिर्रा में अपराध क्र 690/22 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबध्द किया गया।

भुनेश्वर कश्यप निवासी नवागढ़ बिक्री हेतु अपने कब्जे में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने की सूचना प्राप्त होने पर नवागढ़ पुलिस स्टाफ द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहॉ आरोपी के कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद कर आरोपी के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 293/22 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबध्द किया गया।

थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम अमरताल निवासी गिरधारी लाल डहरिया उम्र 24 अपने कब्जे में अवैध रूप से मादक मादक गांजा बिक्री करने हेतु रखा है जिसकी जानकारी प्राप्त होेने पर अकलतरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद कर आरोपी के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार मोहम्मद सफीर उम्र 50 वर्ष निवासी अकलतरा अैध रूप से अपने कब्जे में गांजा बिक्री करने हेतु रखा है जिस पर अकलतरा पुलिस द्वारा तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 700 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।

ग्राम सलखन निवासी पूरन कश्यप उम्र 38 वर्ष जो अपने कब्जे में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ग्राम सलखन से कचंदा की ओर जाने की सूचना प्राप्त होने पर शिवरीनारायण पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 220 ग्राम गाँजा बरामद कर आरोपी के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम चारपारा निवासी रामरतन विंद उम्र 34 वर्ष जो गांजा की बिक्री करता है जिसकी सूचना प्राप्त होने पर बलौदा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, जहॉ आरोपी के कब्जे से 2 किलो 560 ग्राम गांजा बरामद कर आरोपी के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।

दिनांक 30.09.2022 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सारागांव निवासी भास्कर राठौर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा अपने कब्जे में रखकर बिक्री हेतु अतिथी होटल एन.एच. 49 सारागांव के पास ग्राहक का इंतेजार कर रहा हैं, जिसकी सूचना प्राप्त होने पर सारागांव पुलिस स्टाफ द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहॉ भास्कर राठौर के कब्जे मादक पदार्थ गांजा को बरामद कर उक्त गांजा को गवाहो के समक्ष तौल कराने पर गांजा का वजन 200 ग्राम होना पाया गया है। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना सारागांव में अपराध क्र 156/2022 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबध्द किया गया।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!