CRIME : मोटर सायकल चोरी के 2 आरोपियों सहित 1 खरीददार पहुंचा सलाखों के पीछे,आरोपियों के कब्जे से चोरी की हुई मोटर सायकल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

CRIME : मोटर सायकल चोरी के 2 आरोपियों सहित 1 खरीददार पहुंचा सलाखों के पीछे,आरोपियों के कब्जे से चोरी की हुई मोटर सायकल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त।
CRIME : मोटर सायकल चोरी के 2 आरोपियों सहित 1 खरीददार पहुंचा सलाखों के पीछे,आरोपियों के कब्जे से चोरी की हुई मोटर सायकल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त।

जांजगीर: पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है मामले में पुलिस चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है,

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी नारायण साहू निवासी मंझली तालाब चांपा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 14.12.22 को शाम अपने मोटर सायकल ड्रीम योगा में भोजपुर सब्जी खरीदने गया था। जिसे बाजार से कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 574/22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान चोरी गये मोटर सायकल एवं अज्ञात मोटर सायकल चोर की पतासाजी की जा रही थी विवेचना के दौरान सूत्रों से उक्त मोटर सायकल को मोहन शर्मा एवं अमित महंत द्वारा चोरी करने की बात पता चलने पर दोनों संदेहियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दिनांक 14.12.22 को अमित महंत के मोटर सायकल हीरो स्पलेण्डर में मोटर सायकल चोरी करने के लिये भोजपुर जाना, जहॉ से मोटर सायकल ड्रीम योगा को चोरी कर शुभम गुप्ता के पास 17000 हजार रूपये उधारी में लिखा पढ़ी कर बिक्री कर देना एवं बिक्री की एडवांस राशि 500 रूपये को अमित दास महंत अपने पास रखा एवं लिखा पढ़ी की कागज को मोहन शर्मा अपने पास रखना बताया गया है। चोरी की मोटर सायकल खरीदी करने वाले शुभम गुप्ता को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने मेमोरेण्डम कथन में मोटर सायकल ड्रीम योगा को अमित दास महंत एवं मोहन शर्मा से उधारी में लेना जिसे अपने घर के पीछे छुपाकर रखना बताने पर आरोपी शुभम गुप्ता के कब्जे से मोटर सायकल को बरामद किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 411,34 भादवि जोड़ी गई

 

आरोपी अमित दास महंत के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो स्पलेण्डर एवं मोहन शर्मा के कब्जे से गाड़ी बिक्री की लिखा पढ़ी कागज को बरामद किया गया।

 

मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी मोहन शर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी स्टेशन पारा सक्ती हाल मुकाम भाठिया गली गुरूद्वारा चांपा, अमित महंत उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 22 कोरबा रोड चांपा एवं चोरी की मोटर सायकल खरीदने वाले आरोपी शुभम गुप्ता उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 22 कोरबा रोड चांपा को दिनांक 18.12.22 को गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया

 

मोटर सायकल चोरी का खुलाशा करने में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, म.प्र.आर. श्यामा जायसवाल, प्र.आर. प्रकाश राठौर, राकेश तिवारी, आर. विरेन्द्र टंडन, गौरीशंकर राय, श्रीकांत सिंह एवं नितिन द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!