Advertisements

Crime Breaking : सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर एवं ट्रांसफर कराने के नाम पर लोगों से साढ़े 4 लाख से अधिक की ठगी करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने रायगढ़ से किया गिरफ्तार ,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : पुलिस ने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार किया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विभिन्न शासकीय कार्यालय में बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किया करता था इसके साथ ही स्थानांतरण के लिए भी पैसे की ठगी आरोपी द्वारा की गई थी ,इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पत्थलगांव क्षेत्र की 27 वर्षीय युवती ने दिनांक 4 जनवरी 2021 को थाना में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसे आरोपी पुनई ओरम द्वारा अपना बड़े अधिकारियों से अच्छे संबंध बताकर इसे विज्ञान सहायक षिक्षक के पद पर नौकरी दिलाने की बात कहकर पैसे की मांग कर रू. 70,000 /- नगद अपने बैंक खाता में जमा कराकर ठगी किया है। प्रार्थिया का नौकरी नहीं लगने से आरोपी से अपने पैसे की मांग करने पर पैसा वापस नहीं किया गया है।

Crime : ओड़िसा से मोटर सायकल में गांजा की तस्करी करते आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी कब्जे से दस हजार का गांजा बरामद, तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल भी जप्त,

आरोपी पुनई ओरम द्वारा प्रार्थिया को विश्वास में लेकर रू. 70,000 /- प्राप्त कर धोखाधड़ी करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 420, 406 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी पुनई ओरम द्वारा राजीव तिग्गा, उसके भाई रोशन तिग्गा, बहन-आरती तिर्की से कुल रू. 3,90,000 /- एवं विमल तिग्गा से रू. 30,000 /- षिक्षक के पद पर नौकरी लगाने एवं स्थानांतरण कराने के नाम पर ठगी किया गया है। आरोपी पुनई ओरम द्वारा उपरोक्त व्यक्तियों से दिनांक 03.07.2019 से 29.09.2019 के मध्य तक कुल रू. 4,90,000 /-(चार लाख नब्बे हजार रू.) लेकर ठगी किया गया है। उक्त आरोपी घटना कारित कर फरार हो गया था। आरोपी पुनई ओरम की लगातार पता-तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर उसके रायगढ़ में मौजूद होने की सूचना मिलने पर तत्काल थाना पत्थलगांव से पुलिस की एक टीम गठित कर रायगढ़ में जाकर पता-तलाश कर दबिश देकर आरोपी पुनई ओरम को अभिरक्षा में थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से *आरोपी पुनई ओरम उम्र 37 वर्ष निवासी ईला सुकबासुपारा थाना पत्थलगांव* को दिनांक 04.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल.राठिया, उ.नि. ललित सिंह नेगी, स.उ.नि. एन.पी.साहू, आर.पवन पैंकरा, आर. प्रमोद जोल्हे, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!