Advertisements

क्राइम ब्रेकिंग : नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एवं नाबालिक को पुणे महाराष्ट्र से किया बरामद,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के प्रार्थी ने 22 दिसंबर 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराया थ कि उसकी नाबालिग पुत्री को 21 दिसंबर को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 363 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जाँच शुरू कर पता तलाश शुरू की, इस दौरान पुलिस की जांच में मुखबिर की सूचना एवं सायबर सेल के द्वारा नाबालिक किशोरी एवं संदेही आरोपी राजकुमार आनंद का एनडीए मेस गेट थाना उत्तमनगर पुणे (महाराष्ट्र) में होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर जाकर दबिश देकर किशोरी को आरोपी राजकुमार आनंद केे कब्जे से बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। वहीँ किशोरी का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया , जिस पर पीड़िता द्वारा दुष्कर्म की बात भी बताई गई मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 366, 376 एवं 4,6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रधान आरक्षक 118 सिद्धेश्वर बंजारे, आरक्षक चारूचंद नेताम, महिला आरक्षक सीनू सूर्यवंशी एवं साईबर सेल मुंगेली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!