Advertisements

CRIME CG : गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार, पथरिया पुलिस की कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से गांजा एवं मोबाईल जप्त।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचते एक आरोपी को मुंगेली जिले की पथरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से पुलिस ने गांजे सहित मोबाइल भी चेक किया है आपको बता दें कि सिटी कोतवाली मुंगेली के द्वारा पूर्व में भी आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा चुकी है इस संबंध में मुंगेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा शनिवार को जानकारी देते हुए बताया गया की थाना पथरिया को मुखबिरों से सूचना मिली कि पथरिया निवासी चंचल मानिकपुरी नामक व्यक्ति डिवापारा चोरभठ्ठी में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहा है, कि सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक पथरिया एम.एम.मिंज द्वारा पथरिया हमराह स्टाफ के साथ मौके पर जाकर घेराबंदी कर आरोपी चंचल मानिकपुरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.8 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा, 01 नग मोबाईल कुल कीमती 26000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 322/2022 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा। आरोपी चंचल मानिकपुरी को 02 माह पूर्व भी थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 537/2022 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उप पुलिस अधीक्षक पथरिया एम.एम.मिंज, सउनि राजाराम साहू, प्रधान आरक्षक प्रकाश शुक्ला, लोकेश्वर कौशिक, आरक्षक राजतिलक बंजारे, कवि प्रकाश टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!