POLICE : पुलिस जिले में चला रही जागरूकता अभियान, साइबर ठगी के प्रति स्कूलों में कर रही जागरूक, ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराने हेतु साईबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 का भी कर प्रचार-प्रसार।

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा चलाया जा रहा है साईबर जागरूकता अभियान।

साईबर पुलिस मुंगेली एवं फास्टरपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से साईबर अपराध के प्रति जागरूकता लाने के उद्येश्य से रविन्द्र भारती उच्चतर माध्यमिक शाला मदनपुर में जाकर दी गई साईबर ठगी से सुरक्षा संबंधी जानकारी।

ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराने हेतु साईबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 का किया प्रचार-प्रसार।

जिला पुलिस मुंगेली के साईबर टीम एवं फास्टरपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से साईबर अपराधों के प्रति जागरूकता लाने के उद्येश्य से रविन्द्र भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदनपुर में जाकर जानकारी दी गई। जिसमें साईबर ठगी से सुरक्षा, साईबर अपराधों के प्रकार, एवं साईबर फ्रॉड से बचने तरीकों के बारे में जिसमें अनजान नम्बरों से आने वाले वीडियो कॉल रिसीव नहीं करने, एटीएम कार्ड में लिखी जानकारी किसी से साझा न करने, लोन देने वाले मोबाईल एप और रिमोट ऐप जैसे एनिडेस्क, टीमविवर इत्यादि इंस्टॉल नहीं करने, बैंक खाते से संबंधी जानकारी साझा नहीं करने संबंधी जानकारी देकर बच्चों को साईबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त साईबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल नजदीकी थाने, साईबर सेल में जाकर शिकायत दर्ज कराने तथा ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराने हेतु साईबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 का उपयोग करने की सलाह दी गई।

अपील- मुंगेली पुलिस आमजनों से अपील करती है कि साईबर अपराधों के प्रति जागरूक बने एवं साईबर ठगी की स्थिति में ऑनलाईन शिकायत हेतु साईबर हैल्पलाईन नम्बर 1930 को अधिक से अधिक प्रचारित करें।*

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!