CRIME CG : नाबालिक बालिका से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में समझाईश देने के बावजूद भी करता रहा गलत हरकत।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जांजगीर चांपा: नाबालिग बालिका से छेड़खानी करने एवं उसे बदनाम करने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीडिता आज से करीब चार माह पूर्व दिनांक 19 जुलाई को स्कूल जा रही थी तभी रास्ते मे आकाश उर्फ मॉटी सायतोंडे बुरी नियत हाथ पकड़कर छेडखानी किया मना करने पर जान से मारने की धमकी दिया तब उस समय पीड़िता के परिजनों द्वारा आकाश उर्फ मोंटी सायतोडे एवं उसके परिजनों को समझाईस दी गई थी इसके बाद भी आकाश उर्फ मोंटी पीड़िता का लगातार पीछा कर छेडखानी करता रहा

24 नवम्बर को आकाश उर्फ मोंटी सायतोड़े पामगढ के मोबाईल टावर में चढ़ गया और पीडिता को टावर के पास बुलाकर बदनाम एवं अपमानित करने लगा

पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अप ० क्र 0 467 / 2022 धारा 354 , 354 ( क ) , 354 ( घ ) , 506 भादवि 08 पोक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया

प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी आकाश सायतोडे उर्फ मोंटी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कुरियारी थाना शिवरीनारायण हा . मु . थाना के पीछे पामगढ़ मोबाईल टावर में चढ़ा था जिसे सूझबूझ से आरक्षक जीवन वैष्णव द्वारा आरोपी को नीचे उतारा गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया

आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में उप निरीक्षक सन्तोष शर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले, आरक्षक राजा रात्रे एवं जीवन वैष्णव का सराहनीय योगदान रहा

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!