क्राइम : दिव्यांग कर रहा था शराब की तस्करी 49 लीटर से अधिक अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,आरोपी से 255 पाव एव सहिय 6 बोतल बियर सहित, दिव्यांग वाहन भी जप्त।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

क्राइम : दिव्यांग कर रहा था शराब की तस्करी 49 लीटर से अधिक अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,आरोपी से 255 पाव एव सहिय 6 बोतल बियर सहित, दिव्यांग वाहन भी जप्त।
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

नशे के विरुद्ध मुंगेली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में एक दिव्यांग को 49 लीटर से अधिक अवैध शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है, मामला जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र का है,

 

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार 21 नवंबर को जरहागांव पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि ग्राम भठलीखुर्द निवासी थानू साहू अपने चार पहिया स्कूटी सीजी 28 एल 4821 में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है कि सूचना पर जरहागांव पुलिस ने ग्राम कोना पानी टंकी के पास मुताबिक हुलिया घेराबंदी कर चार पहिया स्कूटी में जा रहे व्यक्ति को रोककर पूछताछ किये, जिसने अपना नाम थानू साहू निवासी भठलीखुर्द बताया।

 

जिसकी तलाशी करने पर 255 पाव अवैध देशी प्लेन शराब, 6 नग बियर कुल 49.8 लीटर शराब जप्त की गई। जिसके संबंध में आरोपी थानू साहू द्वारा किसी भी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत करने पर थाना जरहागांव में आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से परिवहन में प्रयुक्त तीन पहिया स्कूटी डेस्टिनी 125 जप्त कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

 

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थान प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र चन्द्रा, प्रधान आरक्षक संजय यादव, दुर्गा साहू, आरक्षक नागेश साहू, आमिर चतुर्वेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!