CRIME NEWS : जुआ-सट्आ खेलते 8 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।,सरगांव, जरहागांव, चिल्फी पुलिस ने की कार्यवाही,

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

CRIME NEWS : जुआ-सट्आ खेलते 8 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।,सरगांव, जरहागांव, चिल्फी पुलिस ने की कार्यवाही,
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसमें मुंगेली पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा खेल रहे कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। जिसमें थाना सरगांव को मुखबिरों से सूचना मिली कि तहसील कार्यालय के सामने तालाब के पास कुल लोग जुआ खेल रहे है, कि सूचना पर थाना प्रभारी सरगांव एवं हमराह स्टाफ ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपियों धनुष साहू, चंद्रकुमार, पवन साहू, जितेन्द्र सिंह, राजकुमार यादव, को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से राशि 2260/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

इसी प्रकार थाना जरहागांव द्वारा ग्राम बिरगांव में दबिश देकर आरोपी अनुप निषाद के कब्जे से राशि 900/- रूपये एवं चौकी चिल्फी द्वारा ग्राम रसपालपुर के पास दबिश देकर आरोपी अभिषेक कोसले के कब्जे से राशि 385/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!