| जशपुर में 22 साल की युवती के साथ 1.5 साल तक दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार,

गर्भवती होने पर जबरन खिलाई गई गर्भपात की दवा, विरोध करने पर डंडे से पीटा, SSP के निर्देश पर पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा आरोपी तन्नू आलम
जशपुर, 16 जुलाई 2025 | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय युवती के साथ डेढ़ साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने और मारपीट कर बेहोश करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी – तन्नू आलम उर्फ अल्फाज आलम (उम्र 23), निवासी करबला रोड, जशपुरनगर
—
प्यार के नाम पर धोखा, शरीर और भरोसे दोनों से खेला
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान वर्ष 2023 में तन्नू आलम से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
लेकिन 8 मार्च 2024 को आरोपी उसे एक किराये के मकान में ले गया और “शादी करूंगा, तुम मेरी पत्नी बनोगी” कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद तन्नू समय-समय पर उसे बुलाकर कई बार शोषण करता रहा।
गर्भवती होने पर खिलाई दवाई,
मई 2024 में जब युवती गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने कहा कि “अभी बच्चा नहीं रख सकते, मेरी हालत खराब है”, फिर मेडिकल दुकान से गर्भपात की दवा लाकर उसे जबरदस्ती खिला दी। कुछ ही दिनों में गर्भ समाप्त हो गया।
विरोध किया तो डंडे से पीटा, बेहोश हुई लड़की,
पीड़िता जब शादी के लिए दबाव डालने लगी और तन्नू के दूसरी लड़कियों से बातचीत करने का विरोध किया, तो 14 जुलाई की रात तन्नू आलम ने डंडे, मुक्कों और थप्पड़ों से उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
पीड़िता की आंख खुली तो वह अस्पताल में थी। इसके बाद उसने 15 जुलाई को सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोपी सलाखों के पीछे
जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष तिवारी को निर्देशित किया। पुलिस ने करबला रोड स्थित आरोपी के घर को घेराबंदी कर पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी तन्नू आलम ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे 16 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
आरोपी के खिलाफ दर्ज अपराध:
अपराध क्रमांक: 183/2025
धाराएं: IPC की धारा 69, 88, 115(2)
थाना: सिटी कोतवाली, जशपुर
—
SSP शशि मोहन सिंह ने कहा
> “जशपुर पुलिस महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों को लेकर बेहद संवेदनशील है। ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून सख्ती से अपना काम करेगा।”






