Advertisements

ऑपरेशन शंखनाद की धमाकेदार कार्रवाई: बोलेरो से भाग रहे पशु तस्कर का 70 किलोमीटर तक पीछा कर महताब खान गिरफ्तार, गौ-वंश व वाहन बरामद,

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर, 16 जुलाई | संवाददाता

जशपुर जिले में “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत एक बार फिर पुलिस ने साहसिक कार्रवाई करते हुए पशु तस्करों पर करारा प्रहार किया है। पुलिस ने करीब 70 किलोमीटर तक बोलेरो वाहन का पीछा कर कुख्यात गौ-तस्कर महताब खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने साथियों के साथ 5 नग गौ-वंश को बोलेरो में भरकर झारखंड ले जा रहा था, लेकिन पुलिस की सक्रियता से उसके मंसूबे ध्वस्त हो गए।

🚓 बोलेरो से भागने के दौरान मकान को मारी टक्कर, ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया आरोपी

15 जुलाई को एसएसपी शशि मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि बोलेरो (CG 15 B 0906) में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गौ-वंश को क्रूरतापूर्वक भरकर झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना लोदाम व कुनकुरी की टीम को सतर्क किया गया और निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे के नेतृत्व में भलमंडा चेक पोस्ट पर नाकाबंदी की गई।

मुखबिर द्वारा बताई गई बोलेरो जैसे ही नजर आई, पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाकर वाहन को भागते हुए लोदाम, मांझाटोली, रायडीह, अंबाडांड होते हुए गिरला की ओर मोड़ लिया। भागने के दौरान बोलेरो वाहन ने रास्ते में एक घर को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

बोलेरो और मवेशी बस्ती में छिपाए, लेकिन पुलिस ने ढूंढ निकाला

तस्करों ने वाहन को साईंटांगरटोली बस्ती में छिपा दिया और कुछ देर बाद 5 नग मवेशियों को पैदल ही तेजी से मारते-पीटते ले जाने लगे। तभी पुलिस को आता देख वे मवेशी वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित बरामद कर कब्जे में लिया और सुरक्षार्थ रखा।

👮 ग्रामीणों की सूचना पर महताब खान गिरफ्तार

स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि महताब खान पिता ईशाक खान (उम्र 21 वर्ष) और उसके साथी ही मवेशियों को ले जा रहे थे। घेराबंदी कर दबिश देने पर महताब खान पकड़ा गया और पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। उसके मेमोरेंडम कथन पर बोलेरो वाहन CG 15 B 0906 भी बरामद कर लिया गया।

📌 जप्ती विवरण

5 नग गौ-वंश – अनुमानित कीमत ₹50,000

बोलेरो वाहन CG 15 B 0906 – अनुमानित कीमत ₹2,00,000

कुल जप्ती – ₹2.50 लाख

आरोपी पर दर्ज धाराएं

थाना लोदाम में महताब खान के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उसे 16 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा:

> “करीब 70 किलोमीटर तक बोलेरो का पीछा कर गौ-तस्कर महताब खान को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथी मौके से फरार हैं, जिनकी तलाश तेज़ी से की जा रही है। ऑपरेशन शंखनाद के तहत इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

– THE PRIME NEWS 24

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights