Advertisements

CRIME : गबन कर भागने की फिराक में था पूर्व सहायक प्रबंधक,रेलवे स्टेशन से चढ़ा पुलिस के हत्थे – 5.88 लाख के गबन का मामला, 12 घंटे में गिरफ्तारी

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

दुर्ग, 21 जुलाई। कृषक सेवा सहकारी समिति कोहका में पदस्थ रहे पूर्व प्रभारी सहायक प्रबंधक डाकवर धुर्वे को 5 लाख 88 हजार 202 रुपये के गबन के आरोप में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दुर्ग रेलवे स्टेशन से उस समय पकड़ा गया, जब वह भागने की फिराक में था। गबन की रकम से खरीदा गया 26 हजार रुपये का एक आईफोन भी जब्त किया गया है।

12 महीनों में गबन की ये रही पूरी कहानी
प्रकरण की रिपोर्ट प्राधिकृत अधिकारी ध्रुव कुमार गुप्ता द्वारा थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में दर्ज कराई गई, जिसमें बताया गया कि आरोपी डाकवर धुर्वे 20 जुलाई 2023 से 24 जून 2024 के बीच कृषक सेवा सहकारी समिति कोहका में प्रभारी सहायक प्रबंधक के पद पर पदस्थ था। इस दौरान उसने दीपावली उपहार, ऑडिटर भुगतान, डेमो, सिलक अंतरण और अन्य मदों में भुगतान पत्रक में स्वयं प्रबंधक और प्राप्तकर्ता का फर्जी हस्ताक्षर कर किस्त-किस्त में कुल ₹5,88,202/- की रकम का गबन कर लिया।

धारा 409 के तहत अपराध दर्ज, टीम गठित होते ही मिली सफलता
रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 824/2025, धारा 409 भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी विजय यादव और चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गुरुविंदर सिंह संधु के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। जानकारी मिली कि आरोपी फरार होने की कोशिश में है, जिसके बाद टीम ने दुर्ग रेलवे स्टेशन में दबिश दी और उसे धर दबोचा।

पूछताछ में कबूला गबन, आईफोन भी किया जब्त
पुलिस पूछताछ में डाकवर धुर्वे ने स्वीकार किया कि उसने अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए संस्था की रकम का गबन किया और उसी रकम से ₹26,000 कीमत का आईफोन खरीदा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

कर्मियों की रही विशेष भूमिका
इस पूरे ऑपरेशन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गुरुविंदर सिंह संधु, आरक्षक अनिकेत चंद्राकर, कौशलेन्द्र सिंह और कमल नारायण की त्वरित कार्रवाई सराहनीय रही।

आरोपी का नाम व पता

नाम: डाकवर धुर्वे

पिता का नाम: रामसिंह धुर्वे

उम्र: 43 वर्ष

निवासी: श्याम मंदिर रोड, दुर्ग

थाना: मोहन नगर, जिला दुर्ग

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights