Advertisements

Crime : नाबालिग को बहला कर उत्तर प्रदेश ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने मउ उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार, नाबालिग को भी आरोपी के कब्जे से किया बरामद….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : सिटी कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है, कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण सिंह ध्रुवे ने बताया कि सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत रहने वाला पिता ने थाना में 27 फरवरी 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को पूर्व परिचित विष्णु राम बहला-फुसलाकर भगाकर कहीं ले गया है।

मामले में पुलिस के प्रकरण दर्ज किया, इस दोरान विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से अपहृत नाबालिग लड़की एवं आरोपी विष्णु राम के ग्राम बोझी, जिला मउ (उत्तर प्रदेश) स्थित एक ईंट भट्ठा में मौजूद होने की सूचना मिलने पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली जशपुर से पुलिस टीम गठित कर टीम को उक्त स्थान पर भेजा गया। टीम द्वारा पता-तलाश कर दबिश देकर आरोपी विष्णु राम के कब्जे से अपहृता नाबालिग लड़की को दिनांक 1 फरवरी 2022 को बरामद किया गया एवं आरोपी को अभिरक्षा में थाना जशपुर लाया गया। अपहृता नाबालिग लड़की से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसे विष्णु राम द्वारा बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ग्राम बोझी जिला मउ (उत्तर प्रदेश) ले जाकर वहां स्थित एक ईंट भट्ठा कैंपस स्थित मकान में रखकर दुष्कर्म करना बताई।
मामले में आरोपी विष्णु राम उम्र 21 वर्ष निवासी बघिमा नीचे पारा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण की विवेचना, अपहृता की बरामदगी एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में स.उ.नि. किशन चौहान, स.उ.नि. खिरोवती बेहरा, आर. देवनारायण राम, म.आर. पूनम तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!