सरगांव पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों पर की गई त्वरित कार्यवाही करते हुए, महिला छेड़खानी के आरोपियों अंतराम बाठले एवं घनश्याम साहू व गौरीशंकर साहू को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
दिनांक 09.09.2022 को प्रार्थिया द्वारा आरोपी अंतराम बाठले द्वारा प्रार्थीया के पति की अनुपस्थिति में मोबाईल से अश्लील बातें करने तालाब नहाने जाने के समय उसका पीछा करने, एवं बस्ती में अफवाह फैलाकर बदनाम करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 189/22 धारा 354, 354 घ पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से आरोपी अंतराम काठले को दिनांक 19.09.2022 को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
इसी प्रकार थाना सरगांव में दिनांक 19.09.2022 को प्रार्थिया द्वारा आरोपी घनश्याम साहू एवं गौरीशंकर साहू के द्वारा उसका पीछा करते हुए बांह पकडकर छेड़खानी करने एवं विरोध करने पर गाली देकर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 205/22 धारा 354, 354घ, 294, 323, 509, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए सरगांव पुलिस द्वारा आरोपी घनश्याम साहू एवं गौरीशंकर साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
उपरोक्त दोनों प्रकरणों में विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक विश्वजीत सिंह, प्रधान आरक्षक 118 सिद्धेश्वर बंजारे, प्रधान आरक्षक बालीराम ध्रुव प्रधान आरक्षक अशोक कौशिक, आरक्षक रामभरोस ध्रुव, महिला आरक्षक बिरीज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




