Advertisements

CRIME : मोटर साइकिल चोर गिरफ्तार, गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा, चोरी की गई मोटर साइकिल भी जप्त,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : जशपुर जिले के तपकरा पुलिस ने मोटर साइकिल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने चोरी की गई मोटर साइकिल भी आरोपियों के पास से जप्त कर ली है इस संबंध में बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित कमल भगत उम्र 38 साल निवासी तपकरा ने 17 अप्रेल को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह बीती रात्रि में अपने मोटर सायकल हीरो एचएफ क्र. CG 14 MC 0598 को घर के बाहर खड़ी किया था लॉक करना भूल गया था उक्त मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर, चोरी कर ले गया। प्रार्थी अपनी मोटर सायकल का आस-पास पता किया, कोई पता नहीं चला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तपकरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की विवेचना दौरान थाना तपकरा द्वारा उक्त मोटर सायकल चोरी के अज्ञात आरोपी की लगातार पता-तलाश की जा रही थी, मुखबीर की सूचना पर उक्त चोरी के संदेही आरोपी सुभाष चौहान निवासी तपकरा खक्सीटोला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथीगण सुकरू राम पैंकरा एवं विकास केरकेट्टा के साथ मिलकर प्रार्थी की मोटर सायकल को दिनांक 16 अप्रैल की दरम्यानि रात्रि में चोरी करना बताया एवं सुभाष चौहान के कब्जे से चोरी किये मोटर सायकल को ग्राम जबला पुलिया के नीचे से गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। विवेचना दौरान प्रकरण के अन्य आरोपीगण सुकरू राम पैंकरा एवं विकास केरकेट्टा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर मिलकर उक्त चोरी की घटना को घटित करना स्वीकार किये। मामले में आरोप, सुभाष चौहान निवासी उम्र 22 साल तपकरा खक्सीटोला, सुकरू राम पैंकरा उम्र 21 साल निवासी खड़ियाटोली एवं विकास केरकेट्टा उम्र 19 साल निवासी जबला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में उप निरी. एल.आर. चौहान, स.उ.नि. हेमपाल सिंह, प्र.आर. राजेश कुजूर, आर. विनोद खलखो, आर.विमल भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!