Advertisements

Crime news : पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी से मारकर निर्मम हत्या,आरोपी को पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार, हत्या के बाद कुल्हाड़ी को फेका था आरोपी ने तालाब में,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर जिले की कुनकुरी पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करने के आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर तलाब में फेंकी हुई कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है इस संबंध में कुनकुरी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया 30 अगस्त को प्रार्थी प्रियेश केरकट्टा उम्र 21 निवासी करंजटोली ने थाना कुनकुरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि पुरानी रंजिश को लेकर सुनील खाखा ने उसके पिता प्रबल केरकेट्टा उम्र 50 साल की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दिया है, उक्त रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 184/22 धारा 302 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

उक्त प्रकरण की विवेचना दौरान थाना कुनकुरी द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी सुनील खाखा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, जो आरोपी सुनील खाखा ने प्रबल केरकेट्टा की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करना स्वीकार किया और सबूत छुपाने के लिए आरोपी कुल्हाड़ी को तालाब में फेकना बताया, आरोपी से गवाहों के सामने पूछताछ कर उक्त कुल्हाड़ी को तालाब से बरामद किया गया।

सुनील खाखा का मृतक प्रबल केरकेट्टा के साथ पूर्व में भी शराब पीकर लड़ाई झगड़ा हुआ था, आरोपी सुनील को यह डर था की मृतक आरोपी की हत्या करने वाला है जिस डर से सुनील घटना दिनांक को शराब पीने के बाद प्रबल केरकेट्टा का लोकेशन पता किया, घटना दिनांक को प्रबल करंजटोली में एक व्यक्ति के घर में जाकर सो गया था, इसकी जानकारी सुनील खाखा को हुआ जो लगभग 12/30 बजे के आसपास प्रबल केरकेट्टा के पास गया जहा आसपास देखा तो घर में कोई नहीं था जो मौका पाकर सुनील वही रखे कुल्हाड़ी से प्रबल से सिर में एक बार प्रहार किया जिससे प्रबल के सिर से खून निकलने लगा सुनील डर से वहा से भागकर कुल्हाड़ी को तालाब में फेक दिया, कुछ देर में प्रबल केरकेट्टा की मृत्यु हो गई। गवाहों के कथन, आरोपी से बरामद कुल्हाड़ी व अन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से *आरोपी सुनील खाखा उम्र 45 निवासी करंजटोली को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, स.उ.नि. रामजी साय पैकरा, आर. अमित एक्का, संजय राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!