CRIME NEWS : छग, के इस जिले की पुलिस की जुआड़ियों पर बड़ी कार्यवाही,चलाया विशेष अभियान,16 मामलों में 72 जुआड़ियों पर हुई कार्यवाही, 37 हजार रुपये से अधिक जप्त,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जांजगीर चांपा पुलिस के द्वारा जुआड़ियों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है, पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर 16 प्रकरणों में 72 आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है इस संबंध में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार
23 अक्टूबर को जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को जुआ खेलने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था
इस प्रकार थाना अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदनपुर के पास जुआ होने की सूचना प्राप्त होने पर अकलतरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहॉ जुआ खेलते पाये जाने पर 04 जुआड़ियों के कब्जे से 1300 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया। ग्राम सांकर में जुआ रेड कार्यवाही करने पर 03 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर 1100 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया।

मुख्यमंत्री का दीपावली संदेश लेकर शहीदों के घर पहुंचे पुलिस अधीक्षक,दी शुभकामनाएं उपहार मिठाईयां,फटाकें दीपक भी किये भेंट, स्वास्थ्य और कुशलक्षेम पूछ हर संभव मदद हेतु किया आश्वस्त,,,

 

साथ ही नवागढ़ में जुआ होने की सूचना प्राप्त होने पर नवागढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहॉ जुआ खेलते पाये जाने पर 05 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर 8500 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया।
इसी प्रकार नवागढ़ में ही अन्य स्थान पर जुआ रेड कार्यवाही किया गया जहॉ पर 05 जुआड़ियों से 9300 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया ग्राम पिपरा में जुआ रेड कार्यवाही किया गया जहॉ 04 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर 700 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया।

Breaking Crime : अवैध गतिविधियों पर यहाँ की पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, दो दिनों में 69 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे,वहीं 6 शराबियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही,अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम सिऊॅड़ में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर रेड कार्यवाही किया गया जहॉ जुआ खेलते पाये जाने पर 08 जुआड़ियों को पकड़कर 1940 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया। ग्राम खैरताल में जुआ खेलते पाये जाने पर 05 जुआड़ियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 1090 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया।
ग्राम कटौद में जुआ खेलते पाये जाने पर 04 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर 1250 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया।

थाना चांपा लोहार पारा में जुआ होने की सूचना प्राप्त होने पर रेड कार्यवाही किया गया जहाफ जुआ खेलते पाये जाने पर 05 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर 3500 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया।
थाना चांपा अंतर्गत कोरबा पारा चांपा में चांपा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर 06 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर 1630 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया।
बाजार पारा भोजपुर चांपा में 04 जुआड़ियों को गिरफतार कर 1450 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया।

चौकी पंतोरा क्षेत्र के ग्राम बहेरापाली में चौकी पंतोरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहॉ 05 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर 1360 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया।

थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम सेानसरी में जुआ रेड कार्यवाही किया गया जहॉ 02 जुआड़ियों को पकड़कर 560 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया।

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम हरदी जर्वे में जुआ रेड कार्यवाही कर 03 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर 710 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया साथ ही ग्राम पोंच में जुआ होने की सूचना प्राप्त होने पर 02 जुआड़ियों को गिरफतार कर 1200 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया। ग्राम रसौटा में जुआ होने की सूचना प्राप्त होने पर बलौदा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहॉ जुआ खेलते पाये जाने 07 जुआडियों को पकड़कर 1460 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया।
इस प्रकार विशेष अभियान के तहत् कार्यवाही करते हुये 16 प्रकरणों में 72 व्यक्तियों के विरूद्ध जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!