Advertisements

Crime news : कैप्सूल ट्रक में गांजा तस्करी में दूसरे फरार आरोपी को पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के सिंगरौली से किया गिरफ्तार, ट्रक में छुपा कर 7 लाख से अधिक के गांजे की ओड़िसा से मध्य प्रदेश कर रहे थे तस्करी, गांजा तस्करों पर एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लगातार कर रही कार्यवाही,,, 

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

तपकरा द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : जशपुर जिले की तपकरा पुलिस ने ओडिशा से मध्य प्रदेश गांजा की तस्करी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपियों द्वारा कैप्सूल ट्रक में 7 लाख से अधिक की गांजे की तस्करी की जा रही थी जिसमें पूर्व में भी आरोपी गिरफ्तार किए गए थे,

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु लावाकेरा चेकपोस्ट में तैनात पुलिस टीम द्वारा वाहनों की बारीकी से चेकिंग दौरान 28 अक्टूबर को ओड़िसा की ओर से आ रही कैप्सूल ट्रक क्र. UP 64 AT 4883 को रोककर चेक करने पर आरोपी बालिस्टर जायसवाल के कब्जे से ट्रक के केबिन में छिपाकर रखा मादक पदार्थ गांजा 78 किलोग्राम कीमती 7 लाख 80 हजार को जप्त कर आरोपी बालिस्टर जायसवाल उम्र 30 साल निवासी बड़कुड़पोड़ी थाना चितरंगी जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था,

वहीं जप्त गांजा के संबंध में आरोपी बलिस्टर जायसवाल से पूछताछ करने पर बताया कि उक्त गांजा को बबुलेश साकेत उर्फ बालेश द्वारा इसके वाहन में लोड कराकर मध्य प्रदेश की ओर ले जाने हेतु दिया था एवं गांजा को तय स्थान में पहुंचाने पर 50 हजार रू. मिलेगा कहा था। घटना दिनांक को दोनों आरोपियों का लोकेशन ओड़िसा में पाया गया एवं पूर्व से एक-दूसरे से संपर्क में था,

पुलिस को सायबर सेल एवं मुखबीर की सूचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर पुलिस टीम द्वारा आरोपी बबुलेश साकेत के निवास में दबिश देकर उसे अभिरक्षा में थाना लाया गया। पूछताछ में बबुलेश साकेत ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार करते हुये आरोपी बालिस्टर जायसवाल के साथ ओड़िसा जाना तथा दोनों आपस में मिलकर विक्रय करने हेतु मादक पदार्थ गांजा खरीद कर कैप्सूल वाहन में लोड कर मध्य प्रदेश की ओर ले जाना स्वीकार किया। आरोपी बालिस्टर जायसवाल के द्वारा आरोपी बबुलेश साकेत को ओड़िसा में ही कैप्सूल वाहन से उतारकर बस में घर जाने हेतु चढ़ा दिया। घटना समय में पकड़े मोबाईल सेट में बालिस्टर जायसवाल को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की सूचना प्राप्त होने पर बबुलेश साकेत उक्त मोबाईल सेट को तोड़ कर फेक देना बताया।

वहीं प्रकरण के दूसरे आरोपी बबुलेश साकेत उम्र 26 साल निवासी खैरा पौस गांगी थाना चतरंगी जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। विवेचना कार्यवाही, आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा उ.नि. एल.आर. चौहान, स.उ.नि. हेमपाल, आर. दीपक बंजारे, आर. विनोद खलखो का सराहनीय योगदान रहा।

अनुरोध
जशपुर पुलिस न्याय एवं शान्ति बनाये रखने के लिए निरंतर कार्यरत है एवं समय-समय पर विभिन्न अभियान/मुहीमों के जरिए आपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से आपको जागरूक करती आ रही है। आप सभी से भी निवेदन है कि हमारे फेसबुक एवं ट्वीटर हैंडल को फॉलो करें एवं जागरूकता फ़ैलाने में हमारा साथ दें। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर लाइक एवं फॉलो करें:

https://www.facebook.com/jashpurpolice/

आपकी सेवा में सदैव तत्पर जशपुर पुलिस

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!