Advertisements

Crime news : खेत मे काम करने जा रही युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर : जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है आरोपी द्वारा खेत मे काम करने जा रही युवती को रास्त रोक जान से मारने की धमकी दे कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया,आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,

घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सनत थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने 2 सितंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीते 29 अगस्त को वह शाम करीब 3 बजे अपने खेत में काम करने जा रही थी उसी दौरान आरोपी संजीवन ने उसका रास्ता रोककर अपनी ओर खींचने लगा, प्रार्थिया के मना करने पर जबरदस्ती पास के एक बाड़ी में ले जाकर जान से मार दूंगा कहकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। संजीवन टोप्पो ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के बाद दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर उसे लोहे का टांगा से काट कर मार देने की भी धमकी दी,वही पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की धारा 376, 341, 506(बी) के तहत् मामला दर्ज किया,

वही मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की पता चला शुरू की इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी घर में दबिश देकर आरोपी संजीवन टोप्पो को उम्र 39 साल निवासी बहोरा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में स.उ.नि. कमल सिंह राठिया, प्र.आर.दिलीप मिंज, आर. बुटा सिंह, आर. महेन्द्र सिंह पैंकरा, आर. रामबरन पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!