Advertisements

????CRIME NEWS : हत्या के फरार आरोपी गिरफ्तार, हत्या में शामिल 9 अन्य आरोपियों को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर चांपा पुलिस ने हत्या के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13.07.22 को डब्बू उर्फ आमिर उम्र 32 वर्ष द्वारा मोची मोहल्ले में जाकर वहां के लोगों से वाद-विवाद, मारपीट किया था जिससे आक्रोशित होकर आरोपियों द्वारा तलवारए ईंटए पत्थरए डंडा से मारपीट कर एवं सिर में पत्थर से वार कर मृतक की हत्या कर दिये थे जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 305/22 धारा 302,147, 148, 149,341,427 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रकरण में सम्मिलित 09 आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया जा चुका है। प्रकरण का आरोपी मन्नू मिरी निवासी भोजपूर घटना कर फरार होकर उड़ीसा चला गया था। आरोपी के दिनांक 19.07.22 को उसके घर आने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल चांपा द्वारा उसके घर में दबिश देकर आरोपी मन्नू मिरी उम्र 24 वर्ष निवासी भोजपूर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक मनीष परिहार, उनि भुवनेश्वर तिवारी, सउनि प्र.आर. राकेश तिवारी, आर. धर्मेन्द्र तिवारी, उमेश वैष्णव एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!