Advertisements

CRIME NEWS : जिले कि इतिहास में अब तक की गांजे कि सबसे बड़ी कार्यवाही, 10 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त, जिसकी कीमत 2 करोड़ से अधिक, पुलिस कर रही अंतरराज्यीय गांजा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही,पढ़िए विस्तार से,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : धमतरी जिले के इतिहास में अब तक की ताजा तस्करी की सबसे बड़ी कार्यवाही की गई है पुलिस ने तो 10 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त किया है जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ से अधिक आंकी जा रही है,

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर ने बताया कि धमतरी पुलिस द्वारा जिले में कानुन व्यवस्था एवं अपराधो के नियत्रंण की रोकथाम करने समय-समय पर समस्त थाना चौकी प्रभारियों को सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए एवं संदिग्ध आचरण के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है,

अति.पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल एवं अनुविभागीय अधिकारी मयंक रणसिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आर० के० मिश्रा के मार्गदर्शन में 20 अप्रेल को थाना प्रभारी युगलकिशोर नाग के नेतृत्व में नाकाबंदी पाईंट एवं जांच कार्यवाही की जा रही थी तभी उडिसा के तरफ से आते एक ट्रक क्रमांक RJ 06 GC 3522 को थाना बोराई के सामने बैरियर नाका के पास संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया जिसमें दो व्यक्ति बैठे मिले पुछताछ में गतिविधी संदिग्ध लगी तब उनका नाम पुछने पर गोपाल गुर्जर पिता भैरूलाल गुर्जर उम्र 22 वर्ष ग्राम गडवाई थाना बदनोर जिला भीलवाडा राजस्थान, प्रभु लाल गुर्जर पिता रामलाल गुर्जर उम्र 22 वर्ष साकिन हदवा कबाडियां थाना क्रेडा तहसील किडीमाल जिला भीलवाडा राजस्थान का होना बताये ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के पीछे डाला में छोटे बड़े आकार का एशियन पेंट के डिब्बों से भरा हुआ ऊपर में काला मटमैला रंग के त्रिपाल से ढका हुआ उसके अंदर सफेद रंग के 46 प्लास्टिक बोरियों के अंदर खांकी रंग के टेप से लिप्टा हुआ छोटे बड़े आकार के पैकेटो में मादक पदार्थ गांजा को बड़ी सफाई से पैककर छिपाकर रखा गया था।

पुलिस ने ट्रक से मादक पदार्थ गांजा कुल 10 क्विंटल 55 किलो ग्राम किमती करीबन 02 करोड़ 11 लाख रूपया मिला तथा एक ट्रक क्रमांक RJ 06 GC 3522 पुराना इस्तेमाली किमती करीबन 20 लाख रूपया दो नग मोबाईल फोन किमती करीबन 10000 रूपया नगदी रकम 2200 रूपया आरोपीयों से मिला जुमला किमती करीबन 02 करोड़ 31 लाख 12200 हजार दो सौ रूपया को जप्त किया गया।

पुलिसिया पुछताछ पर आरोपीयों ने बताया कि वे विशाखापटनम (आन्ध्र प्रदेश ) से एशियन पेंट लोड कर भीलवाडा राजस्थान के लिए निकले थे रास्ते में सालुर घाटी के पास रोड से 2 किलो मीटर अंदर जंगल में गांजा लोड किये गांजा लोडकर राजस्थान जा रहे थे आरोपीयों के विरूद्ध धारा 20 ( ख ) नारकोटिक्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है,

गिरफ्तार आरोपी का नाम – गोपाल गुर्जर पिता भैरूलाल गुर्जर उम्र 22 वर्ष जाति गुर्जर साकिन गडवाई ग्राम पंचायत बाजुन्दा थाना बदनोर जिला भीलवाडा राजस्थान

प्रभु लाल गुर्जर पिता रामलाल गुर्जर उम्र 22 वर्ष साकिन हदवा कबाडिया थाना क्रेडा तहसील किडीमाल जिला भीलवाडा राजस्थान।

आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं संपूर्ण कार्यवाही में थाना बोराई प्रभारी युगलकिशोर नाग सउनि रिखीराम प्रदीप देव साहू , प्रआर०भोजराम साहू ,आरक्षक दीपक कुमार साहू,किशन सोनकर ,हरिश नेताम,जितेन्द्र कोर्राम,भुवन लाल भक्ता,पुनसिंग साहू,टिकेश्वर मरकाम,टेमन केशवमुरारी सोरी साहू , किशोर देशमुख,सहाआर० भरत बंजारा , रमेश गजबल्ला रामनाथ कुंजाम , एवं थाना सिहावा से निरी०नोहर लाल मंडावी का सराहनीय योगदान रहा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!