Advertisements

Crime news : पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, 9 साल पहले किया था प्रेम विवाह, लकड़ी के डंडे से इतना मार की इलाज के दौरान हो गई मौत,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : पत्नी के हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है, आरोपी पति ने पत्नी से झगड़ा विवाद कर लकड़ी के डंडे से इतना मार की इलाज के दोरान उड़ीसा में उसकी मौत हो गई, घटना जिले के तपकरा थाना क्षेत्र की है,

घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तपकरा क्षेत्र की 35 वर्षीय प्रार्थिया ने थाना में 21 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी ननद उम्र 38 साल का प्रेम-विवाह लगभग 9 वर्ष पूर्व राजेश राम के साथ हुआ था, उसके 4 बच्चे हैं। विगत करीब 2 वर्ष से राजेश राम अपनी पत्नी को हमेशा किसी बात को लगाकर लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट किया करता था। 16 अप्रैल की शाम लगभग 5 बजे राजेश राम बस्ती की ओर से घूमकर अपने घर में आया और लड़ाई-झगड़ा कर लकड़ी का डंडा से अपनी पत्नी के सिर, माथा में मारा जिससे चोंट लगकर नाक, कान से खून बह रहा था। घटना में घायल पीड़िता को ईलाज हेतु बुर्ला ओडिसा स्थित अस्तपताल में ले जाया गया जहॉं ईलाज दौरान 20 अप्रैल को पीड़िता की मृत्यू हो गई। पीएम रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा मृतिका की मृत्यू हत्या करने से होना लेख करने पर आरोपी राजेश राम के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।।

प्रकरण की विवेचना दौरान थाना तपकरा द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर पता-तलाश कर प्रकरण के आरोपी राजेश राम को ग्राम बांसाझाल से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी राजेश राम उम्र 39 साल निवासी बांसाझाल तपकरा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक एल.आर. चौहान, आर. राजेन्द्र रात्रे, आर संतु यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!