Advertisements

CRIME : अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस की कार्यवाही, 3 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक का फटाका जप्त।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा दिवाली के त्यौहार को मध्य नजर के अवैध रूप से फटाका की बिक्री भंडारण करने वालों के ऊपर कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में जिले के शिवरीनारायण पुलिस के द्वारा विस्फोटक अधिनियम के तहत अवैध रूप से फटाका का भंडारण कर बेचने वालों की कार्यवाही की गई है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
शिवरीनारायण पुलिस को दिनांक 21 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कार्तिकराम उम्र 63 वर्ष निवासी शिवरीनारायण, हेमलाल केशरवानी उम्र 69 वर्ष निवासी शिवरीनारायण एवं पंकज गुप्ता उम्र 39 वर्ष सभी अपने दुकानों में अवैध रूप से विस्फोटक पटाखें भंडारित कर रखे हुए है कि सूचना पर शिवरीनारायण पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी के कब्जे से लगभग 220 किलोग्राम विस्फोटक फटाखा कुल कीमती 2200,000/- रु लगभग शासन द्वारा विस्फोटकों के भंडारण हेतु जारी दिशा निर्देश का पालन न करते हुए अवैध रूप से भंडारित कर रखा गया पाया गया।।

आरोपी कार्तिकराम उम्र 63 वर्ष, हेमलाल केशरवानी उम्र 69 वर्ष एवं पंकज गुप्ता उम्र 39 वर्ष सभी निवासी शिवरीनारायण के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रविन्द्र अनंत,उप निरीक्षक रोशन लाल टोनडे,सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर यादव,प्रधान आरक्षक रुद्र कश्यप,विकाश शर्मा,रामकुमार कश्यप,महिला आरक्षक डिल्ली बघेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!