रायपुर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। गांजा लेकर ग्राहक की तलाश में घूम रहे तस्कर को पुलिस ने घेरा बंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायपुर जिले के आजाद चौक पुलिस थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्कूटी में गांजा लेकर एक तस्कर,ग्राहक की तलाश में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने लाखेनगर चौक के पास दबिश देकर दबोच लिया। हत्थे चढ़े तस्कर से तलाशी लिए जाने पर स्कूटी में बंधे हुए प्लास्टिक की पन्नी से 8 किलो गांजा जब्त किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए आजाद नगर पुलिस ने तस्कर राजकुमार सोनकर के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 120 बी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक तस्कर मूलतः उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के जौनपुर का रहने वाला है। इन दिनों वह ट्रेनों में घूम घूम कर समान बेचने का काम किया करता था।




