Advertisements

CRIME : गाड़ी से उठाकर दुकान में ले जाकर पीटा,

अपहरण कर मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुरानी भिलाई पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

दुर्ग। भिलाई के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में अपहरण कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अवधेश साव, अनिल कुमार साहू और पिंटू साव के नाम शामिल हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

प्रार्थी आदित्य सिंह ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 अप्रैल की दोपहर भिलाई-3 थाना के बाहर उसे अवधेश साव और उसके साथियों ने जबरन गाड़ी में बैठाकर सुपेला मंडी स्थित दुकान में ले जाया, जहां शटर बंद कर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। आरोपियों ने लाठी, डंडे और सब्जी के कैरेट से हमला करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी।

मामला सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेश ध्रुव की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त लाठी भी जब्त की है। उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 171/2025 के तहत धारा 140(3), 127(6), 296, 351(2), 115(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों को ऐसे प्रकरणों में त्वरित और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ताकि जिले में कानून व्यवस्था कायम रहे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!