Advertisements

“Fit Police, Safe Society!”:

पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन,पुलिस लाइन, दुर्ग में 205 पुलिसकर्मियों ने कराए स्वास्थ्य परीक्षण

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

दुर्ग,  पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य लाभ हेतु आज पुलिस लाइन, दुर्ग में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं बीएमआई जांच का आयोजन किया गया। यह शिविर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भापुसे) के निर्देशन में आयोजित किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. सुधीर गांगेय (एमडी मेडिसिन, पुलिस अस्पताल दुर्ग), डॉ. तिलेश खुशरो (एमडी पल्मोनोलॉजी) एवं डॉ. ट्विंकल चन्द्राकर (एमडी मेडिसिन, स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, रामनगर सुपेला, भिलाई) सहित उनकी टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ईसीजी मशीन एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ स्पर्श अस्पताल और पुलिस अस्पताल, दुर्ग का सहयोग रहा।

अभियान का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अभिषेक झा के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) श्री चंद्रप्रकाश तिवारी एवं रक्षित निरीक्षक श्री नीलकंठ वर्मा ने अतिथि चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत कर किया। इस दौरान प्रभारी पुलिस अस्पताल आरक्षक अनिल सोनी एवं उनका स्टाफ भी मौजूद रहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने स्वास्थ्य शिविर में भाग लेने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वास्थ्य सजगता एवं फिटनेस बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। आयोजित शिविर में लगभग 205 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं बीएमआई जांच कराई तथा चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां प्राप्त कीं। डॉक्टरों की टीम ने सभी उपस्थितजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!