Advertisements

सायबर की पाठशाला : जशपुर पुलिस के विश्वास अभियान के तहत जिले भर में साइबर की पाठशाला का किया जा रहा आयोजन, साइबर अपराधों से बचने के लिए लोगों को किया जा रहा है जागरूक,,जानिए क्या है साइबर की पाठशाला

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर पुलिस के द्वारा विश्वास अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना चौकी क्षेत्रों में चलित थाना जन चौपाल के माध्यम से साइबर की पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है
जहां आम लोगों को साइबर अपराध से होने वाली ठगी के संबंध में जानकारी के साथ जागरूक भी किया जा रहा है,

विश्वास अभियान के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का प्रतिसाद भी अब देखने को मिल रहा है लोग जागरूक हो रहे हैं और साइबर अपराध के प्रति सचेत भी हो रहे हैं, इसी कड़ी में थाना जशपुर द्वारा ग्राम लोखंडी, थाना तपकरा के ग्राम सेमरताल, पुराईनबंध एवं तपकरा, थाना पत्थलगांव द्वारा पत्थलगांव में चलित थाना लगाकर आम जनता को सायबर अपराध बैंक फ्रॉड एवं एटीएम ठगी की जानकारी दी गई।

पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए गए पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आमजनता सोशलमीडिया के उपयोग के दौरान सायबर अपराध के शिकार हो जाते है और उन्हें बताया गया कि कभी भी किसी अन्य व्यक्तियों का फोटो लेकर सोशल मीडिया फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप्प आदि में अपना एकाउण्ट बनाकर कोई भी पोस्ट न करें, अन्यथा आपके खिलाफ आई.टी.एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है।

कभी भी किसी सोशल मीडिया फेसबुक/इंस्टाग्राम/व्हाट्सएप्प आदि एकाउण्ट में बच्चों से संबंधित कोई भी अश्लील फोटो/विडियो अपलोड न करें अन्यथा आपके खिलाफ आई.टी.एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है। कभी भी किसी सोशल मीडिया फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप्प आदि एकाउण्ट में धार्मिक राजनीतिक भड़कानेवाले पोस्ट न करें अन्यथा आपके खिलाफ आई.टी.एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है।

साथ ही आमजनता को सायबरठगी के शिकार होने से बचने के उपाय बताते हुए समझाईस दी गई की फेसबुक पर Second hand Motor Bike/car का प्रचार-प्रसार बहुत ही कम रूपये में बेचने का देखकर उसे कभी भी खरीदने की कोशिश न करें, क्योंकि वे ठग करने वाले अपने आपको आर्मीमेन/एक्स आर्मीमेन के रूप में अपनी पहचान बताकर आपको झांसा देकर आपके मेहनत की कमाई ठग सकते है।

यदि आपको Google Pay, PhonePay, PaytM आदि में कैशरिवार्ड का मैसेज या कॉल आता है तो झांसे में पड़ कर आप अपना 6 अंक का पिन को दबा देतें है और आपका पैसा कट जाता है। ध्यान रखें ये सारी एप्पलीकेसगन हमेशा, 10, 20, 50 रूपये तक का कैश रिवार्ड देता है जिसमें 6 अंक का पिन कोड डालना नहीं पड़ता। आपको कभी भी 5000, 1000, रूपये का कैश रिवार्ड नहीं मिलता, कैशरिवार्ड के झांसे में आकर आप अपना पैसा गवां सकते है, साथ ही आमजनता को यह भी बताया जा रहा है कि जब कभी वे सायबर ठगी का शिकार हो जाते है तो तत्काल अपनी शिकायत टोल फ्री नंबर 1930 में दर्ज करायें या अपने नजदीकी थाना/चौकी जाकर अपनी शिकायत दर्ज करायें।

अपील:- जशपुर पुलिस आमजनता से अपील करती है कि सायबर फ्रॉड एवं ठगी से बचें तथा जब कभी वे सायबर ठगी का शिकार हो जाते है तो तत्काल अपनी शिकायत टोल फ्री नंबर 1930 में दर्ज करायें या अपने नजदीकी थाना/चौकी जाकर अपनी शिकायत दर्ज करायें।*

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!