Advertisements

पेड़ पर लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रायगढ़: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। रायगढ़ के लैलूंगा में एक प्रेमी जोड़े की लाश एक साथ पेड़ पर लटकती मिली है। लाश काफी पुराना बताया जा रहा है। दोनों की लाश सड़ गई है। जानकारी के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला लैंलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक-युवती नवापारा वार्ड क्रमांक 2 के रहने वाले है। दोनों की लाश पेड़ पर लटकती मिली है। लाश 8 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। युवक-युवती की पहचान हो गई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक-युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे। कुछ दिन पहले घरवाले के डर से भाग गए थे। आज उनकी लाश वार्ड 01 के जंगल में मिली है। मौके पर लैलूंगा पुलिस पहुँच कर जांच कर रही है।

एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया कि, लैलूंगा थाना क्षेत्र में युवक-युवती की लाश पेड़ पर लटकती मिली है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!