Police : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संचालक मोहन भागवत के जशपुर प्रवास को लेकर पुलिस की रहेंगे चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, शहर के कई मार्गो को सुगम एवं यातायात के लिए किया गया परिवर्तित,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

Police : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संचालक मोहन भागवत के जशपुर प्रवास को लेकर पुलिस की रहेंगे चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, शहर के कई मार्गो को सुगम एवं यातायात के लिए किया गया परिवर्तित,
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संचालक मोहन भागवत के जशपुर शहर प्रवास के दौरान सुगम एवं यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था प्रदाय किये जाने हेतु वाहनों के लिए परिवर्तित मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया गया है दिनांक 13 नवम्बर के 2 बजे से दिनांक 15 नवम्बर के सुबह 10 बजे तक जशपुर शहर में सभी प्रकार के माल वाहक वाहनों (पीकअप, ट्रैक्टर मेटाडोर ,ट्रक) का प्रवेश निषेध होगा। जिन्हें मार्ग परिवर्तित कर आगे की ओर भेजा जावेगा। प्लास्टिक एवं आयरन स्टॉपर के माध्यम से पार्किंग व मार्ग हेतु आवश्यकता अनुसार लाउड हेलर से एनाउंसमेन्ट किया जावेगा। कार्यक्रम को सुगम बनाने हेतु पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है :-

???? वाहनों का डायवर्सन एवं वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था-

➡️ ट्रेक्टर , पीकअप ,मेटाडोर एवं समस्त प्रकार के मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश निषेध।

➡️ सन्ना रोड से आने वाले वाहन हेतु सरगम स्कूल के आगे आम बगीचा आम पार्किंग एवं बीटीआई मैदान आम पार्किंग निर्धारित है।

➡️ लोदाम एवं रायगढ़ रोड से आने वाली वाहन हेतु हाउसिंग बोर्ड मैदान आम पार्किंग संजय निकुंज उद्यान आम पार्किंग एवं बीटीआई मैदान आम पार्किंग कटहल बगीचा रिजर्व पार्किंग निर्धारित है।

➡️ ड्यूटी में लगे अधिकारी कर्मचारियों हेतु कलेक्ट्रेट परिसर पार्किंग एवं प्रेस के कर्मचारियों हेतु संग्रहालय पार्किंग व्ही. आई. पी. नागरिकों हेतु तहसील के पास पार्किंग निर्धारित है।

➡️ व्ही. व्ही.आई. पी. पार्किंग रणजीता स्टेडियम के पीछे निर्धारित है।

➡️ सन्ना रोड से आने वाले छोटी बड़ी वाहन बघिमा चौक ,टिकैत गंज, लक्ष्मीनगर होते गिरांग तिराहा की ओर जाएगी।

➡️ रायगढ़ रोड से सन्ना रोड की ओर जाने वाली छोटी बड़ी वाहन गम्हरिया तिराहा, गिरांग तिराहा, लक्ष्मी नगर टिकैत गंज बघिमा चौक से होते सन्ना रोड की ओर जाएगी।

➡️ दिनांक 13 नवम्बर एवं 14 नवम्बर को समस्त रोड़ से आने-जाने वाले आटो/बस हेतु अस्थायी स्टॉपेज एनईएस कालेज एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम खाली जगह निर्धारित है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!