Advertisements

भेंट मुलाकात कार्यक्रम: विधानसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा में मुख्यमंत्री बघेल ने 56 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जांजगीर-चाम्पा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज कुल 107 कार्यों के लिए लागत राशि 56 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने लगभग 25 करोड़ रुपए के 81 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 31 करोड़ रुपए के 26 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लोकार्पण किये जाने वाले कार्यों में नगर पालिका परिषद चांपा के 7 कार्य लागत राशि 19.0 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत के 14 कार्य लागत राशि 1.46 करोड़ रुपए, लोक निर्माण विभाग के 1 कार्य लागत 6.17 करोड़ रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 1 कार्य लागत राशि 0.65 करोड़ रुपए और सी.जी.एम.एस.सी के 3 कार्य लागत राशि 3.91 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया गया।

25.08 करोड़ रुपए लागत के विभिन्न कार्याें का हुआ भूमिपूजन

इसी प्रकार सहकारिता बैंक के 6 कार्य लागत राशि 1.53 करोड़ रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 3 कार्य लागत राशि 0.66 करोड़ रुपए, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के 54 कार्य लागत राशि 9.82 करोड़ रुपए, हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर के 1 कार्य लागत राशि 0.78 करोड़ रुपए, नगर पालिका परिषद चांपा के 1 कार्य लागत राशि 3 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 3 कार्य लागत राशि 3.17 करोड़ रुपए, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 9 कार्य लागत राशि 5.04 करोड़ रुपए, सी.जी.एम.एस.सी के 1 कार्य लागत राशि 0.61 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत के 3 कार्य लागत राशि 0.43 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!