Advertisements

CG में हाथी की मौत : वन वाटिका की झाड़ियों के बीच मिला शव, मामले की जांच में जुटी वन विभाग की टीम।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

बलरामपुर: जिले के रामानुजगंज स्थित वन वाटिका की झाड़ियों के बीच एक दंतैल हाथी का शव पाया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही जिले के वन मंडल अधिकारी सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है.
आशंका जताई जा रही है कि जिस जगह पर दंतैल हाथी की मौत हुई है वह क्षेत्र पहाड़ी नुमा है, तो कहीं ना कहीं हाथी पहाड़ी चढ़ते वक्त नीचे गिर गया होगा और उसकी मौत हो गई हो या फिर प्राकृतिक मौत भी हो सकती है. हालांकि इस पूरे मामले में वन विभाग की टीम बारीकी से जांच कर मौत के मामले का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा ने कहा कि पीएम होने के बाद ही यह स्पष्ट किया जा सकता है कि हाथी की मौत कैसे हुई है. बीते कई दिनों से यह देखा जा रहा है कि इस क्षेत्र में हाथियों का आवागमन काफी बढ़ गया है और रहवासी क्षेत्रों में हाथी घुस रहे हैं. उक्त हाथी की मौत भी शहर से काफी नजदीक हुई है, जिससे स्थानीय लोग भी भयभीत हैं.

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!